Varun Sood की बहन ने एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से मांगे खानदानी गहने, एक्ट्रेस बोली फिर क्यों दिए

Varun Sood की बहन ने एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से मांगे खानदानी गहने, एक्ट्रेस बोली फिर क्यों दिए
X
टीवी एक्टर वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद ने अपने भाई की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से खानदानी गहने वापस मांगे हैं। साथ ही आरोप लगाया कि दिव्या उन्हें कोई जवाब नहीं दे रही हैं। अब एक्ट्रेस ने पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।

Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल अक्सर किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बीते साल अपने बर्थडे के दिन अपने ब्वॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई की थी। इससे पहले लंबे समय तक एक्ट्रेस वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थी। ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पुराने दोस्त के साथ सीधे सगाई कर ली। इसकी जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। खैर, अब अक्षिता सूद ने भाई वरुण की एक्स गर्लफ्रेंड से अपने खानदानी गहने वापस मांगे हैं। इस ट्वीट पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस को गुस्सा तक आ गया।

वरुण की बहन ने ट्वीट कर की ये डिमांड

वरुण सूद की बहन ने एक ट्वीट शेयर कर जानकारी दी कि दिव्या अग्रवाल उनके खानदानी गहने वापस नहीं कर रही हैं। एक्टर की बहन ने तो यहां तक भी कह दिया कि दिव्या उनके परिवार की खामोशी का फायदा उठा रही हैं। उन्होंने बीते 10 से 15 दिन के अंदर उनके मैनेजर से भी मैसेज किया है। इसके बाद भी उनका कोई रिप्लाई नहीं आया है। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक्ट्रेस ट्रोल हो गई। बात यहीं खत्म नहीं हुई और ट्वीटर पर वरुण की बहन और दिव्या के बीच वॉर भी शुरू हो गया।

दिव्या अग्रवाल ने वरुण की बहन को दिया ऐसे जवाब

दिव्या अग्रवाल ने एक ट्वीट शेयर कर वरुण सूद के खानदानी गहनों की फोटो भी शेयर कर दी। एक्ट्रेस ने लिखा कि मैं ज्वेलरी को वापस कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने एक हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की। सोशल मीडिया यूजर्स ने गहनों का मजाक बनाने पर एक्ट्रेस को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने भी एक अन्य ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि हां तो उनको एक साल बाद याद आया भाई, मुझे जीने दो मेरी मैनेजर अस्पताल में है। एक अन्य ट्वीट में एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे तो याद भी नहीं था। मैंने कभी उसे पहना भी नहीं और ना मैंने मांगा था। अब एक साल से ज्यााद समय हो गया है। मेरी मैनेजर हॉस्पिटल में है। उसने मुझे फोन करके याद भी दिलाया था। लेकिन अगर ये आपके लिए इतने ज्यादा जरूरी था तो क्यों दिया।


Tags

Next Story