रामायण के 'आर्य सुमंत' एक्टर चंद्रशेखर का 98 साल की उम्र में निधन, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि

दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में 'आर्य सुमंत' का किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रशेखर (Chandrashekhar) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। चंद्रशेखर ने आज सुबह 7 बजे अंतिम सांसे ली। एक्टर के बेटे अशोक ने एक मीडिया से बात करते हुए बताया, "नींद में ही उनका निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ से जुड़ी कोई दिक्कतें नहीं थी। वह गुरुवार को अस्पताल में एक दिन के लिए एडमिट हुए थे। वह परिवार के बीच रहना चाहते थे। घर में उनके लिए सारी सुविधाएं एवं सारी जरूरत की चीजें उपलब्ध थी।"
वहीं दिवंगत एक्टर के पोते विशाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया "उनकी इच्छा थी कि वह आखिरी दिनों में अपने परिवार के साथ रहें। इसी वजह से हम उन्हें घर ले आए थे। वह बीती रात एकदम ठीक थे। उनका जाना हमारे लिए बहुत बड़ा दुख है। हम शाम 4 बजे विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार करेंगें।" इस खबर के मिलते ही रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वालें एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने ट्वीट करके एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। अरुण गोविल ने लिखा है, "रामायण में महामंत्री सुमंत्र का चरित्र निभाने वाले श्री चंद्रशेखर जी का आज देहांत हो गया है। उन्हें शांति और सद्गति मिले, राम जी से यही प्रार्थना है। सर, आपकी बहुत याद आएगी।"
रामायण में महामंत्री सुमंत्र का चरित्र निभाने वाले श्री चंद्रशेखर जी का आज देहांत हो गया है। उन्हें शांति और सद्गति मिले, राम जी से यही प्रार्थना है 🙏
— Arun Govil (@arungovil12) June 16, 2021
सर, आपकी बहुत याद आएगी 🙏🙏 pic.twitter.com/1Wj1o6UaBC
हैदराबाद में जन्में चंद्रशेखर ने अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर साल 1950 में की थी। जिसके बाद उन्हें अपना पहला लीड रोल मिला साल 1954 में आयी फिल्म 'सुरंग' में। इसके बाद उन्होंने 'कवि', 'मस्ताना', 'बसंत बहार', 'काली टोपी लाल रुमाल' और 'बरसात की रात' जैसी कई फिल्में की थी। साल 1964 में उन्होंने 'चा चा चा' फिल्म के साथ अपने प्रोडक्शन और निर्देशन की शुरुआत की, इस फिल्म में वेटेरन एक्ट्रेस हेलेन (Helen) की अहम भूमिका थी। साल 1987 में चंद्रशेखर ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राजा दशरथ के प्रधानमंत्री आर्य सुमंत का रोल किया। इस रोल के साथ चंद्रशेखर को काफी लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्में की थी। साल 1972-1976 के बीच में दिवंगत एक्टर चंद्रशेखर ने 'परिचय', 'कोशिश', 'अचानक', 'आंधी', 'खुशबू' और 'मौसम' जैसे फिल्मों में लेखक-फिल्म निर्माता गुलज़ार (Gulzar) के साथ भी काम किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS