Liger Movie: विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए निराश

Liger Movie Releasing Today: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अन्नया पांडे (Ananya Pandey) की फिल्म लाइगर (Liger) को आज यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दोनों ही स्टार ने मूवी के प्रमोशन में काफी ज्यादा मेहनत की है। अन्नया-विजय की मेहनत कितनी रंग लाती है, ये बॉक्स ऑफिस के पहले दिन के कलेक्शन के बाद ही पता चल पाएगा। हिंदी सिनेमा में फिल्म के रिलीज होने के समय पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस इस सूचना के बाद निराश भी हो सकते हैं।
It's time for the real showdown!!! This will be mass entertainment at its best, watch out…#Liger in cinemas now, go and experience it on the big screen! pic.twitter.com/D2ri6mamVd
— Karan Johar (@karanjohar) August 25, 2022
हिंदी वर्जन गुरुवार शाम को होगा रिलीज
पुरी जगन्नाद के निर्देशन में बनी लाइगर मूवी के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मेकर्स ने अब बड़ा फैसला लिया है कि लाइगर का हिंदी वर्जन सुबह की बजाय गुरुवार की शाम को रिलीज किया जाएगा। हिंदी के दर्शकों के लिए ये निराशाजनक घोषणा है। बता दें कि विजय देवरकोंडा स्टार की इस फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलगू दोनों में की गई है। मूवी के एडवांस बुकिंग डाटा की बात करें तो इसने तेलगू भाषी क्षेत्र में बेहतर शुरुआत की है। वहीं, हिंदी सिनेमा में मूवी ने फिलहाल एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत नहीं की है।
अन्नया पांडे ने शेयर की इंस्टाग्राम पोस्ट
अन्नया पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने लाइगर का प्रमोशन करने के लिए कितना सफर किया है। अन्नया ने लिखा कि '34 दिन, 20 फ्लाइट 17 शहर हम सभी को लगातार चलते रहने का जज्बा आप सबसे मिला है।' एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि लाइगर फिल्म को आप सभी खूब एन्जॉय करिएगा। बता दें कि फिल्म को सोशल मीडिया पर बॉयकोट का सामना भी करना पड़ा था। दरअसल विजय के एक बयान के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल करना शुरु कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS