रेखा के साथ नहाने की जिद में बाथरूम में लेट गया था ये एक्टर, एक्ट्रेस को देनी पड़ गई थी धमकी

रेखा (Rekha) बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री में से एक हैं जो अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। रेखा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और कम उम्र में ही इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। कभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अफेयर्स को लेकर तो कभी अपने लव लाइफ को लेकर। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडस्ट्री के एक एक्टर ने रेखा के साथ नहाने की जिद की थी। रेखा की यह अनसुनी कहानी काफी दिलचस्प है। आइये जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी बात।
रेखा को अपने साथ नहाने की जिद कर रहे थे यह एक्टर
रेखा के साथ यह घटना हुआ जिसमें बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता का हाथ था। उस एक्टर ने रेखा को अपने साथ नहाने की जिद की थी। आखिर कौन था वो एक्टर जिसने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस से इस तरह की बात कहने से पहले सोचा भी नहीं। दरअसल, यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने और दमदार अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) थे। विनोद मेहरा उस समय हिंदी फिल्मों का जाना-पहचाना नाम थे।
कब हुई यह घटना
रेखा और विनोद मेहरा तब फिल्म 'घर' की शूटिंग कर रहे थे। उस फिल्म के एक सीन के दौरान रेखा को बाथरूम में जाकर नहाना होता है। रेखा के नहाने जाने से पहले विनोद छिप जाते हैं और बाथरूम में बैठ जाते हैं। रेखा जब नहाने के लिए कपड़े उतारने लगती हैं तो उनकी नजर पीछे बेंच पर पड़े विनोद पर पड़ती है। विनोद को बाथरूम में देखकर रेखा डर जाती है और चिल्लाती है और बाहर निकलने की धमकी देती है।
अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में थे रेखा और विनोद
रेखा और विनोद मेहरा ने कई हिंदी फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों के प्यार की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां, यह तो फिल्म का एक सीन था लेकिन रियल लाइफ में दोनों के बीच अफेयर था और रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। वहीं जब विनोद रेखा को लेकर उनके घर पहुंचे तो उनकी मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपनी शादी को पब्लिकली नहीं माना।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS