Year Ender 2021: अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान से लेकर प्रीती जिंटा तक ये हैं वो सेलेब्स जो इस साल बनी मां

Year Ender 2021: अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान से लेकर प्रीती जिंटा तक ये हैं वो सेलेब्स जो इस साल बनी मां
X
Year Ender 2021: साल 2021 कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebrities) के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल कई सेलेब्स के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी है। आज की इस स्टोरी में हम आपको उन सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं, जो इस साल मां बनी हैं...

Year Ender 2021: साल 2021 कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebrities) के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल हमने कई बॉलीवु़ड सेलेब्स को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा, वहीं कई सेलेब्स के घर इस साल नन्हीं किलकारियां गूंजी है। आज की इस स्टोरी में हम आपको उन सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल मातृत्व के सुख का अनुभव किया है...

1. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 के दिसंबर में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ शादी की थी। इस साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा को मां बनने के सुख का एहसास हुआ। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का और विराट माता पिता बनें। इस खुशखबरी को विराट ने सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस तक पहुंचाया था। अनुष्का की बेटी का नाम वामिका (Vamika) है। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी की झलकियां अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन अभी तक न तो विराट और न ही अनुष्का ने अभी तक अपनी बेटी वामिका की पूरी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

2. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इस साल दूसरी बार माता- पिता बनें। 21 फरवरी 2021 को करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। करीना और सैफ ने काफी दिनों तक अपने छोटे बेटे को मीडिया से चुराकर रखा, लेकिन अब उनकी फोटोज को सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। करीना और सैफ ने अपने छोटे बेटे का नाम जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) रखा जिसे लेकर के काफी समय तक कॉन्ट्रोवर्सीज हुईं।

3. दिया मिर्जा (Dia Mirza)

14 जुलाई 2021 को दिया मिर्जा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Dia Mirza Instagram) से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने मां बनने की खुशी को फैंस के साथ बांटा। दिया ने अपने बेटे अव्यान (Avyaan) के छोटे- छोटे हाथ की एक प्यारी सी फोटो के साथ लंबा सा एक पोस्ट भी शेयर किया था। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह 14 मई को एक बेटे की मां बनी जिसे स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते 2 महीनों तक हॉस्पिटल के एनआईसीयू (NICU) में रखा गया था। जिसके बाद अब एक्ट्रेस के बेटे बिल्कुल ठीक हैं और वह अक्सर उनके साथ अपनी फोटोज इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इसी साल की फरवरी में दिया मिर्जा ने वैभव रेखी (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी की थी।

4. श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal)

मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने मां बनने की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करके दी थी। श्रेया ने 5 फरवरी 2015 को शिलादित्य मुखोपाध्याय (Shiladitya Mukhopadhyaya) के साथ शादी की थी। जिसके बाद साल 2021 के मई के महीने की 22 तारीख को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। श्रेया और शिलादित्य ने अपने बेटे का नाम देवयान मुखोपाध्याय (Devyaan Mukhopadhyaya) रखा है। श्रेया अक्सर बेटे देवयान संग अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

5. लीजा हेडन (Lisa Haydon)

लीजा हेडन इस साल तीसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया, जिसकी फोटोज को लीजा ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की फोटोज काफी वायरल हुईं थी। बता दें कि लीजा हेडन की बेटी 22 जून को हुई थी। बेटी के जन्म लेने के बाद अब वह तीन बच्चों की मां हैं।

6. नेहा धूपिया (Neha Dhupia)

3 अक्टूबर 2021 को नेहा धूपिया और अंगद बेदी (Angad Bedi) दूसरी बार माता- पिता बनें। नेहा ने 3 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया, इससे पहले वह एक बेटी मेहर (Mehr) की मां थी। बता दें कि नेहा और अंगद की शादी 10 मई 2018 को हुई थी।

7. प्रीती जिंटा (Preity Zinta)

18 नवंबर को अपनी और उनके पति जीन (Gene Goodenough) की एक फोटो शेयर करते हुए प्रीती जिंटा ने जुड़वां बच्चों के होने की खुशी को फैंस के साथ शेयर किया। प्रीती सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी सेरोगेट, हॉस्पिटल और वहां के स्टाफ सभी का आभार व्यक्त किया था।

Tags

Next Story