Year Ender 2021: विक्की- कैटरीना से लेकर वरुण- नताशा तक इन सेलेब्स ने इस साल रचाई शादी

साल 2021 में बॉलीवुड शादियों (Bollywood Weddings) को लेकर के काफी चर्चा में रहा है। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने शादी की है। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी (Katrina Vicky Wedding) काफी चर्चा में रही है। जैसे कि ये साल खत्म होनें को है तो हम इस स्टोरी में आपको उन सेलेब्स के बारें में बताएंगे जो इस साल शादी के बंधन में बंध गए।
1. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के एक लक्जरी फोर्ट में हुई। इस शादी को काफी इंटिमेट रखा गया था। जहां कुछ कपल के परिवार वालों के साथ उनके कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी खबरों में हर ओर छायी हुईं थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 9 दिसंबर को शादी हो जाने के बाद दोनों ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की फोटोज सेम कैप्शन के साथ शेयर की। इसके अलावा कपल ने अपने शादी से हल्दी, संगीत जैसे फंक्शन की फोटोज शेयर की हैं।
2. राजकुमार राव और पत्रलेखा (Rajkummar Rao and Patralekha)
'हम दो हमारे दो' (Hum Do Humare Do) एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ इसी साल 15 नवंबर को शादी कर ली। इनकी शादी चंडीगढ़ में हुई हिन्दू रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। इन दोनों की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, साथ ही इस कपल की प्रेम कहानी ने भी खूब सु्र्खियां बटोरीं थी। दोनों ने अपनी शादी की फोटोज अपने- अपने इंस्टा हैंडल से फैंस के साथ शेयर की हैं।
3. रिया कपूर और करण बूलानी (Rhea Kapoor and Karan Boolani)
अनिल कपूर (Anil Kapoor) की दूसरी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ शादी कर ली। रिया और करण की पहली मुलाकात साल 2010 में आई फिल्म 'आयशा' (Aisha) फिल्म के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों 12 साल तक रिलेशनशिप में रहे और साल 2021 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इस शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी।
4. यामी गौतम और आदित्य धर (Yami Gautam And Aditya Dhar)
साल 2021 के जून की 4 तारीख को 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) की एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ गुपचुप शादी कर ली। यामी ने आदित्य धर संग अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए फैंस को दी। यामी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Yami Gautam Instagram) से शादी की फोटोज शेयर की थी। यामी गौतम और आदित्य धर की शादी अचानक खबर सुनकर एक्ट्रेस के फैंस काफी शौक्ड थे। शादी के काफी दिनों बाद तक ये कपल कभी अपनी लव- स्टोरी तो कभी अपनी शादी की फोटोज को लेकर खबरों में छाई रही।
5. वरुण धवन और नताशा दलाल (Varun Dhawan And Natasha Dalal)
साल 2021 की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी के खबर के साथ हुई थी। 24 जनवरी 2021 को वरुण और नताशा ने अली बाग के 'द मेंशन हाउस' में की थी। वरुण ने अपनी शादी की फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "जीवन भर प्यार बस अभी ऑफिशियल हो गया।" बता दें कि नताशा और वरुण पहली बार स्कूल में मिले थे। नताशा, वरुण की बेस्ट फ्रेंड थी और काफी टाइम बाद दोनों रिलेशनशिप में आए थे। कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने इस साल शादी कर ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS