भोजपुरी सिनेमा के लिए कैसा रहा साल 2022, रानी मुखर्जी से मोनालिसा तक इन एक्ट्रेस के रहे चर्चे

भोजपुरी सिनेमा के लिए कैसा रहा साल 2022, रानी मुखर्जी से मोनालिसा तक इन एक्ट्रेस के रहे चर्चे
X
भोजपुरी एक्ट्रेस की अदाओं के चर्चे साल 2022 में सुर्खियों में रहे। साल खत्म होने के नजदीक है। ऐसे में आज आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो पूरे साल चर्चा का हिस्सा बनी रही हैं।

Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा के लिए साल 2022 कई मायनों में खास रहा है। ज्यादातर रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भोजपुरी स्टार्स को लेकर लोगों का क्रेज बढ़ चुका है। सॉन्ग और फिल्मों को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया। अब यह साल खत्म होने वाला है। ऐसे में आपको बता रहे हैं कि इस पूरे साल किन भोजपुरी एक्ट्रेस की अदाओं की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोली है। आइए आपकी यादों को ताजा करने में समय नहीं बिगाड़ते हैं।

रानी चटर्ची (Rani Chatterjee)

भोजपुरी सिनेमा में क्वीन के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इस पूरे साल चर्चा में रही हैं। मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा रानी चटर्जी जब ज्यादा बनी थी, तब उन्होंने फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) पर गलत तरह से छूने के गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने मीटू के तहत साजिद पर आरोप लगाए थे। यह सिलसिला साजिद खान के बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के बाद शुरू हुआ था।

पूनम दुबे (Poonam Dubey)

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey) अपनी फिटनेस की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ पूनम अपने फिटनेस सीक्रेटस भी शेयर करती रहती है। साल 2022 में पूनम उस समय चर्चा का हिस्सा बनी थीं, जब उन्होंने अपनी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की थी। वह हमेशा अपनी बोल्ड अदाओं के चलते फैंस का दिल लूटती नजर आती हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा अपने गानों के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। यह कहना भी लाजमी होगा कि उनकी बोल्ड फोटोज इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से दूर होने के बाद भी वह अपने फैंस के दिलों में राज करती है। एक्ट्रेस भी अपने फैंस को नाराज नहीं करती है और उनके साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज शेयर करती रहती हैं।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अलग-अलग वजह से मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बनी रही थीं। कभी उनके गानों पर फैंस अपना दिल हार बैठे, तो किसी समय उनके लाइव इवेंट में भीड़ अनियंत्रित हो गईं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका लेटेस्ट सॉन्ग भी यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुना जा रहा है। तमाम वजह के चलते अक्षरा सिंह पूरे साल फैंस के दिलों पर राज करती रही हैं।


Tags

Next Story