Fact Check: बांग्‍लादेश का Video कनार्टक चुनाव से जोड़कर किया Viral, जानें हकीकत

Fact Check: बांग्‍लादेश का Video कनार्टक चुनाव से जोड़कर किया Viral, जानें हकीकत
X
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह कर्नाटक चुनाव से पहले का है।

Fact Check: कर्नाटक (karnataka) में जल्द ही विधानसभा चुनाव (assembly elections) का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां और कार्यकर्ता अपनी पार्टी को वोट दिलाने के लिए रैलियां और जनसभाएं करने में जुट गए हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए एक शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह कर्नाटक चुनाव (karnataka elections) से पहले का है। BJP लोगों के साथ ऐसे व्यवहार कर वोट मांग रही है। चलिए देखते हैं वायरल वीडियो में आखिर कितनी सच्चाई है।

क्या है इस वीडियो में

इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है कि कर्नाटक...चुनाव से पहले ये हाल है भाजपाइयों का असली रूम बीजेपी प्रवक्ता गरीबों को कपड़ा वितरण करते हुए। चुनाव जीतने के बाद आप समझ ही सकते हैं। गरीबो के साथ इस तरह का व्यवहार दुखद है।

ये भी पढ़ें: CID के 'दया' का निधन, फैंस में मचा हड़कंप

वीडियो की पड़ताल

वीडियो देखने के बाद हमने इसकी पड़ताल करनी शुरू की, जिसमें हमने सबसे पहले देखा कि वायरल वीडियो में बांग्ला भाषा में नीचे की तरफ कुछ लिखा हुआ था। इसके साथ ही इस पर SB Satkhira Bulletin का लोगो भी लगा हुआ है। इसके बाद हमने वीडियो को इससे जुड़े कीवर्ड से सर्च करना शुरू किया। इसके बाद इसका असली वीडियो सतखीरा बुलेटिन नाम के फेसबुक पेज पर मिला, जिसे 20 मार्च 2023 को शेयर किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो बांग्लादेश में हुई एक घटना का है।

ऐसे में यह साफ होता है कि वायरल वीडियो का कर्नाटक चुनाव से कोई लेना देना है। सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। यह वीडियो बांग्लादेश का है। इसका भारत से कोई संबंध नहीं है।

Tags

Next Story