Fact Check : SSC के नाम पर चलाए जा रहे कई फर्जी ट्विटर अकाउंट, PIB ने की पड़ताल

Fact Check : सोशल मीडिया पर ऐसी बहुत सी चीजें देखने को मिलती है, जिसमें सच और झूठ काे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। बहुत बार तो ऐसा होता है कि सच को जहां झूठ बता दिया जाता है और झूठ को सच बताकर वायरल कर दिया जाता है। वॉट्सऐप, फेसबुक जैसे सोशल मीडियम्स पर ऐसी सूचनाओं की पुष्टि जरूरी है ताकि झूठी सूचनाओं के चलते किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की हानि न हो। हालांकि खास बात है कि पुष्टि से पहले ही झूठी सूचनाएं इतनी तेजी से वायरल होती हैं कि पुष्टि से पहले ही कई लोग ठगी जैसे अपराध का भी शिकार बन जाते हैं।
सिर्फ मैसेज से ही नहीं कई बार तो सरकारी योजनाओं, मंत्रालयों की वेबसाइट्स जैसी चीजों की भी फर्जी कॉपी कर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। टीवी, अखबार और सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि फर्जी वेबसाइट या वायरल संदेशों के चक्कर में पड़े लोगों को चूना लगाया गया। अब एक बार फिर से जालसाज कुछ ऐसी ही कोशिश में लगे हैं। दरअसल, हमारे देश के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी के लिए बहाली करने वाले आयोग SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग का एक फर्जी ट्विटर हैंडल बनाए जाने का मामला सामने आया है। ऐसी बताया जा रहा है कि युवाओं को SSC के इस ट्विटर हैंडल के जरिए ठगी या जालसाजी का शिकार बनाया जा सकता है।
A Twitter account @ssc_official__ claims to be the official Twitter handle of the Staff Selection Commission (SSC)#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 4, 2023
▪️ This account is #Fake
▪️ SSC does not have a Twitter account
▪️ For official information visit SSC's official website: https://t.co/msBYuaGFLZ pic.twitter.com/sMEo1cATth
PIB ने बताया सच
PIB की फैक्ट चेक टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो उन्हें पता चला की यह ट्विटर हैंडल फर्जी है। PIB ने इस बारे में जानकारी देते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि एक ट्विटर अकाउंट ssc_official__ कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल होने का दावा कर रहा है। यह ट्विटर अकाउंट फेक है। SSC का ऐसा कोई ऑफिशियल ट्विटर हैंडल नहीं है। SSC से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
क्या है SSC
SSC को हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। SSC अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में Group B और Group C श्रेणी के उम्मीदवारों की नियुक्ति कराता है। SSC में कुछ ग्रुप बना दिए जाते है, जिनके जरिए अपने कर्मचारियों का चयन केंद्र सरकार करती है। SSC शुरुआत 4 नवंबर 1975 को हुई थी। इसका हेड ऑफिस नई दिल्ली में है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS