Fact Check : डीजे पर थिरकते नजर आए BJP प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स डांस करते हुए नजर आ रहा है, उसके लुक और कद काठी को देखकर लोग उसे राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष सीपी जोशी समझ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोग उसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। परन्तु क्या सच में यह सीपी जोशी है या नहीं चलिए जानते हैं।
महीनों पुराना है वीडियो
जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो यह पता चला कि वायरल हो रहा वीडियो सीपी जोशी का नहीं बल्कि किसी शिक्षक का है, जो कि महीनों पुराना है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। अब इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो वीडियो देखने के बाद सीपी जोशी को बधाई भी दे दी है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
जब वीडियो की पड़ताल की गई तो यह पता चला इस वीडियो में डांस करने वाले शख्स का नाम अजय शर्मा हैं। अजय मूल रूप से बागपत जिले के बड़ौत तहसील क्षेत्र स्थित धनौरा सिल्वरनगर के रहने वाले हैं। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया कि उन्होंने यह परफॉर्मेंस 2022 में दिसंबर महीने में अपने भतीजे की शादी में दी थी। जो उस समय खूब सुर्खियों में भी रही थी। इस बारे में बात करते हुए कुछ लोगों ने बताया कि अजय का यह वीडियो डीजे पर डांस करते समय रिकॉर्ड हुआ और फिर वायरल होने लगा।
राजस्थान में भाजपा के नए #प्रदेशाध्यक्ष जी का जलवा बरकरार है 🔥💯 #cpjoshi #BjpRajasthan pic.twitter.com/hHrdI7Y9wy
— Jeetu Burdak (@Jeetuburdak) March 28, 2023
अध्यक्ष बनने के बाद सुर्खियों में सीपी जोशी
भाजपा ने चितौगढ़ में सांसद को प्रदेश अध्यक्ष बनाया दिया। तभी से सीपी जोशी चर्चा में बने हुए हैं और इस वीडियो को राजस्थान बीजेपी के नए अध्यक्ष सीपी जोशी का बताकर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में अजय शर्मा का चेहरा और कद काठी सीपी जोशी से थोड़ा बहुत मिल रहा है। परन्तु यह वीडियो फर्जी है। इसका सीपी जोशी से कोई लेना देना नहीं है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS