Fact Check : विराट और अनुष्का ने बागेश्वर धाम पहुंचकर की धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, जानिए वीडियो की सच्चाई

Fact Check : विराट और अनुष्का ने बागेश्वर धाम पहुंचकर की धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, जानिए वीडियो की सच्चाई
X
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके यह दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है।

Fact Check : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके मुंबई जाने पर भी काफी बवाल हुआ था। धीरेंद्र शास्त्री जब से चर्चा में आए हैं तब से किसी न किसी की फोटो या वीडियो उनके दरबार में हाजिरी लगाने वालों की सामने आती ही रही हैं। अब एक बार फिर ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर नजर आ रही है। इसे लेकर एक वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का भी बागेश्वर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। चलिए जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यूट्यूब पर एक चैनल के जरिए विराट और अनुष्का का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों बैठकर पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये दिखने में एक मंदिर लग रहा है। वीडियो में एक शख्स ये बोलते हुए दावा कर रहा है कि कोहली और अनुष्का बागेश्वर धाम पहुंचे और वहां उन्होंने दर्शन किए। वीडियो में आप शख्स को कहते हुए सुन सकते हैं कि दोनों ने करीब एक घंटे तक बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के साथ बातचीत की। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि दोनों ने वरदान भी मांगा है।

पड़ताल

अगर हम इस वीडियो में दिखने वाली विराट और अनुष्का की तस्वीर की बात करें तो वो बिल्कुल असली है। दोनों के मंदिर में पूजा करने की बात भी बिल्कुल सही है। लेकिन यह खबर बिल्कुल फर्जी है कि विराट और अनुष्का बागेश्वर धाम गए थे और उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। दरअसल उनकी यह तस्वीर महाकालेश्वर मंदिर की है।

जिसके कई वीडियो और खबरें आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगी। इसलिए हमारी इस खबर में यह बात गलत साबित हुई कि विराट और अनुष्का बागेश्वर धाम गए और धीरेंद्र शास्त्री से मिले।

Tags

Next Story