वायरल वीडियो : ATM में शख्स ने लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तारी के बाद दी सफाई

वायरल वीडियो : ATM  में शख्स ने लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट, गिरफ्तारी के बाद दी सफाई
X
मुंबई में एक लड़की के साथ एक शख्स द्वारा एटीएम रूम के भीतर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की अपना बर्थ डे पार्टी मनाकर अपने घर वापस लौट रही थी। करीब रात के ढाई बजे लड़की अपने घर के पास पहुंची लेकिन ऑटो वाले को किराया देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिसके कारण वह एटीएम गई।

मुंबई में एक लड़की के साथ एक शख्स द्वारा एटीएम रूम के भीतर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की अपना बर्थ डे पार्टी मनाकर अपने घर वापस लौट रही थी। करीब रात के ढाई बजे लड़की अपने घर के पास पहुंची लेकिन ऑटो वाले को किराया देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे जिसके कारण वह एटीएम गई थी। जहां उस इस शर्मनाक हरकत से सामना करना पड़ा। लड़की ने घटना का ब्योरा ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दिया है।




लड़की के अनुसार पास के ही एसबीआई के एटीएम में उसे पैसे नहीं मिले। तभी एटीएम में एक शख्स आया और उसकी मदद करने की बात कहने लगा। उसने कहा कि वह ऑटोवाले को पैसा दे सकता है लेकिन लड़की बार-बार मना करती रही। लड़की जब एटीएम से बाहर निकली तब ऑटोवाले की उससे पैसे को लेकर बहस हो गई। तभी पास से गुजर रही पुलिस वैन रुकी तो लड़की ने अपनी समस्या से अवगत कराई। इसके बाद लड़की दोबारा एटीएम रुम में पैसे निकालने गई।



लड़की के दूसरी बार पैसे निकालने की कोशिश के दौरान वह शख्स दुबारा एटीएम में आया और लड़की के कंधे और जांघों को छूने की कोशिश करने लगा और कहा कि वह उसकी मदद कर सकता है। इस पर लड़की चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागी। तभी वह शख्स लड़की पर फब्तियां कसते हुए अपना गुप्तांग बाहर निकालने लगा।

लड़की ने तुरंत इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कुछ देर रिकॉर्ड करने के बाद वह पुलिस के पास भाग निकली। वीडियो बनाते देख आरोपी भी डर के मारे भागा लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम संदीप कुंभरकर बताया जा रहा है। लड़की के मुताबिक शख्स पर उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने बताया कि वह उस वक्त नशे में था। यह वीडियो बहुत ज्यादा शर्मनाक है जिसकी वजह से हम आपको नहीं दिखा सकते हैं।




और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story