वीडियों में देखें सुशांत सिंह राजपूत का घर, जहां किया था उन्होंने सुसाइड

सुशातं सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगा कर खुद को हमेशा के लिए खत्म कर लिया। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर ही फांसी लगाई थी। सुशांत ने जिस घर में खुद को खत्म किया उस ही घर को उन्होंने बहुत ही सपनों के साथ सजाया था। उनके घर के कोने कोने बहुत ही अलग अंदाज से सजाया था। वहीं आज हम सुशांत सिंह के घर के अंदर की वीडियो दिखाने जा रहे हैं। हालांकि आप वीडियो में वो जगह नहीं देख पाएंगे जहां उन्होंने सुसाइड किया था। वीडियो में आप सुशांत का ड्राइंग रूम, स्टडी रूम, बालकनी से समुद्र का खूबसूरत नजारा और सबसे अलग उनके घर का इंटीरियर देख सकते हैं।
सबसे अलग सुशांत का घर लगेगा
आपको बता दें कि ये वीडियो एशियन पेंट्स ने अपीन सीरिज में शेयर की थी। सीरीज का नाम Asian Paints Where The Heart Is Season 2 है। इस सीरीज में सुशांत के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी ने अपने घर दिखाए थे। जिसमें आपको सबसे अलग सुशांत का घर लगेगा। जिससे आप कह सकते हैं कि सुशांत सच में बाकी लोगों से काफी अलग और इंटेलिजेंट थे।
सुशांत के घर में एक टेलिस्कोप भी लगा हुआ है
सुशांत वीडियो में अपने घर सी सेर कराते हैं। जिसमें वो काफी अलग अलग चीजें दिखाते हैं। वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुशांत के घर में एक टेलिस्कोप भी लगा हुआ है। जहां से वो घर बैठे ही चांद के दीदार करते हैं। सुशांत इस टेलीस्कोप को 'टाइम मशीन' कहते थे। जिसके जरिए वह बुध ग्रह, बृहस्पति ग्रह के चांद और एंड्रोमेडा गैलेक्सी को बहुत करीब से देखते थे।
Also Read: कोरोना वायरस से रिश्ते हो रहे तार-तार, क्वारंटाइन में पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी संग फरार
घर में एक कार का मिनिएचर भी रखा हुआ था
सुशांत ने अपने घर में एक कार का मिनिएचर भी रखा हुआ भी था। इसके साथ ही वीडियो में बताते हुए नजर आ रहे हैं कि यही कार उन्होंने खरीदी, यहां तक कि उसका रंग भी नहीं बदला। यह कार मासेराती है जो उन्हें बहुत पसंद थी। वहीं आप वीडियो में सुशांत के घर में कई यूनीक चीजें देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS