टिकटोक स्टार सिया कक्कड़ ने छोटी सी उम्र में किया सुसाइड,मरने से पहले इंस्टाग्राम पर किया आखिरी वीडियो शेयर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बाद फिर से एक और आत्महत्या का केस सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। जी हां सुसाइड से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर 16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ का है। सिया ने यह कदम किस परिस्तिथि में उठाया अभी इसकी जानकारी नहीं लगी है(Tik Tok Star Suicide)।
View this post on InstagramA post shared by Siya Kakkar (@siya_kakkar) on
टिकटॉक पर 11 लाख फॉलोवर्स थे
सिया टिकटॉक(Tik Tok ) पर वीडियो बनाया करती थी। उनके टिकटॉक पर 11 लाख फॉलोवर्स भी थे। वह टिकटॉक पर मशहूर थी। उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक रात पहले ही अपने मैनेजर अर्जुन से बात की थी। तब तक वह एक दम सही थी। ना ही परेशान थी। सिया ने सुसाइड से पहले अपना आखिरी डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही है। सिया के इंस्टाग्राम पर 91 हजार से जयादा फॉलोवर्स है।
Also Read: दीपिका पादूकोण ने एक्सपर्ट से सुसाइड और डिप्रेशन पर की चर्चा, देखें वीडियो
सिया ने इतनी छोटी सी उम्र में इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उनके फैंस नहीं समझ पा रहे है। सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS