Video Viral: आराम कर रही गाय को महिला ने छूआ तो पड़ी ऐसी लात, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Video viral: घरेलू और जंगली जानवरों (Animals) की आपने बहुत सी फोटो और वीडियो देखीं होंगी। लेकिन इन दिनों एक गाय की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो (Video) में एक गाय को छूने के चक्कर में महिला को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हुआ यूं कि जैसे ही महिला ने गाय को छूने की कोशिश की गाय ने महिला (Woman) के मुंह पर जोरदार लात मार दी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला गाय के पास खड़ी है। जिसने अपने हाथों में ग्लब्स पहन रखे हैं और उसके पीछे एक युवक भी खड़ा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला और युवक पशुओं के चिकित्सक हैं और गाय (Cow) की डिलीवरी के लिए आए हुए हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला गाय के पेट को छूकर उसकी हालत के बारे में जानने की कोशिश करती है। इस दौरान गाय को गुस्सा आ जाता है और वह महिला के मुंह पर जोरदार लात मार देती है। वीडियो को लाइफ एंड नेचर नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है औऱ ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि जानवरों से जुड़े कंटेंट इंटरनेट पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है। जानवरों के कुछ वीडियो मजेदार और क्यूट होते हैं, वहीं कुछ बेहद डरावने भी होते हैं। कई बार इंसान की तरह ही जानवरों को भी गुस्सा आ जाता है जिसका अंदाजा शायद इंसानों को होता भी नहीं है। आपको बात दें कि जानवर इसी के लिए जाने जाते हैं। वैसे देख जाए तो पालतु जानवार इंसानों से ढेर सारा प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभी लोगों को इन सबकी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। प्यार-प्यार में जानवरों अचानक गुस्सा आ जाता है और लोग इनके हादसे का शिकार हो जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS