Viral Video: यह शख्स स्टेज पर नहीं बल्कि मिट्टी में डांस कर बना रहा लोगों को अपना दिवाना, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video: जहां कुछ लोग सोशल मीडिया(Social Media) जैसे प्लेटफॉर्म की काफी आलोचना करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई बार बहुत अच्छा भी साबित होता है। सोशल मीडिया के जरिए तरह तरह की वीडियो (Viral Vidoe) देखने को मिलती हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो सामने आ जाती है जो उसे रातों रात स्टार बना देती है। आएदिन हम ऐसे लोगों की वीडियो भी देखते हैं जिसमें टैलेंट की कोई कमी नहीं होती है। लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण वो लोग आगे नहीं बढ़ पाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक शख्स है जिसका डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है(Trending Video)।
जिस शख्स के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, उसका नाम अरमान राठौर है। अरमान की पर्सनालिटी देखकर लगता नहीं कि उसे डांस इतना अच्छा डांस आता होगा। अरमान एक दम ढीले ढाले कपड़े पहनता है। वो किसी स्टेज पर नहीं बल्कि मिट्टी पर ही डांस करके लोगों को एंटरटेन करता है। कभी हुआ तो अरमान ने डांस के दौरान चप्पल पहन ली नहीं को नंगे पैर में ही मिट्टी पर डांस कर लेता है। इसके बावजूद भी अरमान के डांस में कोई कमी नहीं आती और उसके डांस के आगे वरुन, शाहिद रितिक और प्रभुदेवा भी फेल हैं। इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर लगा ही सकते हैं।
अरमान टिकटॉक पर काफी फैमस हैं। यहां उनके 9 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं उनके डांस के एक वीडियो को 18 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। अरमान सलमान से लेकर प्रभुदेवा के गानों पर डांस कर लोगों को अपना दिवाना बना चुके हैं। अरमान के कई डांस के वीडियो खूब वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके डांस के वीडियो लोग वॉट्सएप और ट्वविटर भी खूब शेयर कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS