Viral Video: बीजेपी नेता बिसाहूलाल की रिवॉल्वर रंगबाजी का वीडियो वायरल, ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा

Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो को एमपी कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट से वायरल किया है। वीडियो में अनूपपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह एक कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखा रहे हैं।
इतना ही नहीं रिवॉल्वर की धमकी के साथ कार्यकर्ता को गालियां भी दे रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, एक कार्यकर्ता मंत्री बिसाहूलाल सिंह से पैसे मांग रहा है। कार्यकर्ता की इस मांग पर बिसाहूलाल सिंह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद अपने हाथ में लिए एक रिवॉल्वर कार्यकर्ता को दिखा रहे हैं।
इस दौरान मंत्री कार्यकर्ता को 18 हजार रुपये लाने की बात कह रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अगर ज्यादा बोले तो गोली मार दूंगा। इस वीडियो को जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कहा कि इसे चुनाव आयोग को दिखाएंगे और उनसे बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ शिकायत करेंगे।
कांग्रेस का तंज, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे मांगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियां। शिवराज जी- ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।
जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चुनाव आयोग जाएंगे और पूछेंगे कि क्या बीजेपी बंदूक से चुनाव लड़ने वाली पार्टी है? क्या कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस तरह से धमकाया जा रहा है। हम इस मामले को सरकार के सामने भी उठाएंगे।
हालांकि बिसाहूलाल की ऐसी चर्चा पहली बार नहीं है, इससे पहले वे कांग्रेस नेता विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी के लिए अभद्रता शब्द का इस्तेमाल किए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS