Haryana Election: हिसार जिले से हुए सबसे ज्यादा नामांकन, चरखी दादरी रहा सबसे पीछे

Haryana Election: हिसार जिले से हुए सबसे ज्यादा नामांकन, चरखी दादरी रहा सबसे पीछे
X
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Asembly Election) की नामांकन (Nomination) प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। विधानसभा की 90 सीटों के लिए कुल 1846 नामांकन पत्र भरे गए हैं। प्रदेश के हिसार (Hisar) जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए सबसे ज्यादा 167 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वहीं भिवानी जिले की तोषाम विधानसभा सीट (Tosham Assembly Constituency) के लिए सारे विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे ज्यादा 38 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव की नामांकन (Nomination) प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिेए नामांकन प्रक्रिया पांच दिनों तक चली। जिसमें प्रदेश से 1846 नामांकन पत्र भरे गए।

हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन 1263 नामांकन पत्र भरे गए। सबसे ज्यादा नामांकन (Highest Nomination) हरियाणा के हिसार (Hisar) जिले से दाखिल किए गए हैं। हिसार जिले में सात विधानसभा सीट हैं जिनके लिए 167 उम्मीदवारों नें नामांकन पत्र भरा है।

वहीं सबसे कम नामांकन (Lowest Nomination) हरियाणा के चरखी दादरी (Charkhi Dadri) जिले से हुए हैं। चरखी दादरी जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए कुल 38 लोगों नें नामांकन पत्र भरे हैं।

दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की 5 अक्टूबर को जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों को सात अक्टूबर तक वापस लिया जा सकता है। जहां एर तरफ हरियाणा विधानसभा की कुछ सीटों के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जिनमें कुल 11 लोगों की तरफ से नामांकन पत्र भरा गया है।

सबसे कम नामांकन पत्र हरियाणा के जिला अंबाला (Ambala) के मुलाना विधानसभा क्षेत्र (Mulana Assembly Constituency) और जिला महेंद्रगढ़ (Mahendragarh) के नांगल चौधरी विधानसभा (Nangal Chowdhary Assembly Constituency) क्षेत्र से हुए हैं। इन दोनों सीटों पर कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किेए हैं। वहीं हरियाणा के भिवानी (Bhiwani) जिले के तोषाम विधानसभा क्षेत्र (Tosham Assembly Constituency) से सबसे अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इस सीट पर 38 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story