हरियाणा : प्रदेश में बनी 6 नई नगरपालिका, शहरी गरीबी के स्तर को घटाने की कोशिश

गरीबों के जीवनस्तर को सुधारने और उनकी अजीविका को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 6 और नगरपालिकाओं का गठन किया है। जिन क्षेत्रों में ये नगरपालिकाएं बनाई गई हैं वहां लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।
नई बनाई गई नगरपालिकाओं में इस्माइलाबाद, सढौड़ा, कुंडली, जाखल मंडी, बास, और सिसाय हैं। बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने राज्य शहरी विकास प्राधिकरण (State Urban Development Authority) के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (National Urban Livelihoods Mission) के दायरे को भी अब बढ़ा दिया है। नई बनी छह नगरपालिकाओं में भी ये लागू होगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन केंद्र सरकार की योजना है। जो शहरी गरीब परिवारों को स्वरोजगार और कुशल परिश्रमिक बनने का अवसर देता है।
केंद्र द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य देश में गरीबी के स्तर को घटाना है। इसके अनंतर्गत संस्थागत विकास, कौशल विकास, नियोजन के माध्यम से रोजगार, घर विहीन लोगों के लिए घर तथा शहर के फेरीवालों के लिए सहायता प्रदान करना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS