ACP ने अचानक नदी में लगा दी छलांग, वीडियो हुआ वायरल

हरियाणा के फरीदाबाद में गहरे पानी में डूब रहे यूवक को एसीपी ने अपनी जान की बाजी लगाकर बचा लिया। एसीपी की बहादुरी की जानकारी जब प्रशासन के आलाधिकारियों को पता चली तो वह एसीपी सराय मोजीराम की जमकर तारीफ हुई।
#एसीपी सराय मोजीराम ने वर्दी उतार नदी में कूदकर बचाई डूबते हुए व्यक्ति की जान।@FBDPolice आयुक्त श्रीमान सजयं कुमार ने कहा की #लाइफ #सेविंग #मेडल के लिए भेजा जाएगा नाम।#आयुक्त ने अपील करते हुए कहा है कि बाढ़ वाली जगह से दूर रहें, जान खतरे में ना डालें।@police_haryana ने की सराहना pic.twitter.com/HZkFmHTD9O
— Faridabad Police (@FBDPolice) August 21, 2019
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक युवक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देखकर वहां मौजूद एसीपी सराय मोजीराम ने छलांग लगा दी। और युवक को बचाकर बाहर ले आए।
यमुना की बाढ़ में दिल्ली-फरीदाबाद के बीच बसंतपुर में मंगलवार रात एक युवक डूब रहा था. पेट्रोलिंग के लिए निकले एसीपी सराय मौजीराम ने वर्दी उतार नदी में लगाई छलांग. युवक की जान बचाकर सलामत बाहर निकाला.@NBTDilli @FBDPolice @nsvirk @police_haryana pic.twitter.com/mDrSm8LrsM
— yogesh tiwari (@yogirishuNBT) August 21, 2019
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि मोजीराम का नाम लाइव सेविंग मेडल के लिए भेजा गया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर ही रहे। जान खतरे में न डालें।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आकर बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। प्रभावित जिलों में करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत प्रमुख हैं। इन जिलों के कई गांव जलमग्न हैं।
फरीदाबाद की कई कालोनियों तक यमुना का पानी पहुंच गया है जिससे वहां का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। स्थानीय निवासियो में प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य में की जा रही लापरवाही से गुस्सा है।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS