हरियाणा कांग्रेस की नई टीम के साथ कार्य करने को अशोक तंवर तैयार, भूपेंद्र हुड्डा को लेकर दिया बड़ा बयान

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने गुरुवार दोपहर सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद अशोक तंवर ने स्पष्ट कर दिया कि नई टीम में उन्हें सम्मान और इज्जत मिलेगी तो कार्य करने के लिए तैयार है। यदि उचित सम्मान नहीं मिलता है तो रास्ते अलग करने का विकल्प भी खुला रखा है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक तंवर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं। अशोक तंवर ने कहा कि यदि नई टीम साथ लेकर चलेगी तो चलने के लिए तैयार हैं। इस बयान से स्पष्ट कर दिया कि नई टीम के साथ कार्य करने में दिक्कत नहीं है। लेकिन नई टीम उन्हें साथ लेकर चलेगी तभी उनके साथ चलेंगे। यदि ठीक सम्मान नहीं मिला तो दूसरे विकल्प भी तलाश सकते हैं।
समर्थकों को अनुशासन में रहने की नसीहत
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद अशोक तंवर के समर्थकों ने सिरसा में तोड़फोड़ की थी। इसको लेकर कहा कि भावनाएं तो सबको प्रकट करनी चाहियें। लेकिन अनुशासन में रहकर सब कार्य करें। इसके जरिए भी दो अलग-अलग संदेश दिए। पहले बयान में स्पष्ट किया कि उनकी भावनाएं हैं जिसे विरोध के जरिए हर व्यक्ति को प्रकट करने का अधिकार है। लेकिन दूसरे बयान में कार्यकर्ताओं को हिंसक नहीं होने की नसीहत भी दे दी।
कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा ने भी की मुलाकात
हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के बाद कुमारी शैलजा ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और गुलाम नबी आजाद मौजूद रहे। कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी से आशीर्वाद लिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि हरियाणा में जनता की आवाज को उठाया। आपस में सब मिल जुलकर कार्य करें।
हाई कमान ने लिया सही फैसला
कांग्रेस की नेता गीता भुक्कल ने कहा कि हाई कमान बहुत सही फैसला किया है। चुनाव के समय शैलेजा को प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव समिति की कमान देकर बेहतर फैसला किया है। पूरी तरह से कांग्रेस चुनाव में उतरने को तैयार है। कोई भी 75 पार की बात कह सकता है। लेकिन हकीकत में भाजपा से सभी परेशान हैं। कांग्रेस की नीतियों को लेकर चुनाव में उतरेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS