हरियाणा: रेवाड़ी में पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला, ASI की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित धारूहेड़ा के भिवाड़ी बाईपास पर हत्या के आरोपी को पकड़ने गई सीआईए धारुहेड़ी की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
बदमाशों के द्वारा की गई फायरिंग में सीआईए धारुहेड़ी में तैनात एएसआई रणबीर के गोली लग गई। एएसआई रणबीर को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी सतपाल यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल, बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। लेकिन अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS