Haryana Assembly Election : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट

Haryana Assembly Election : आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट
X
आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची (Second List Of Candidates) जारी कर दी है। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैंं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसके बाद अभी तक आम आदमी पार्टी कुल 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी अकेले मैदान में उतर रही है। जजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरुवार को दूसरी सूची जारी की गई है। जिसमें 26 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा की गई है।

जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सामने करनाल से महिंद्र पाल राठी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कालका से प्रवीण को प्रत्याशी बनाया गया है। यमुनानगर से सरदार अरविंदर सिंह, गन्नोर से सरोज बाला, खरखौदा से बिंदु, सोनीपत से विमल किशोर, रेवाड़ी से राजेश शर्मा पर भरोसा जताया गया है।

22 सितंबर को की थी पहली सूची जारी

आम आदमी पार्टी की तरफ से नॉमिनेशन शुरू होने से पहले ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी। लेकिन दूसरी सूची 3 अक्टूबर को जारी की गई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से 22 सितंबर को 22 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story