बीजेपी ने सिरसा से नहीं दिया टिकट, मंच पर ही रोने लगीं पूर्व प्रत्याशी सुनीता सेतिया

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता नाराज हैं। लेकिन टिकट न मिलने से उदास भाजपा की पूर्व सिरसा प्रत्याशी सुनीता सेतिया मंच पर ही रोने लग गईं। महिला नेत्री ने रोते हुए भाजपा पर हर बार धोखा देने का आरोप लगाया।
भाजपा की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर मंच पर फफक-फफक कर रो पड़ींं पूर्व सिरसा प्रत्याशी सुनीता सेतिया। महिला नेत्री ने कहा 'भाजपा ने हर बार धोखा दिया'। आप भी देखिए वीडियो..#SunitaSetia #Bjp #Sirsa #haryanaelections2019 pic.twitter.com/XLGklxlMy5
— HaribhoomiNews (@haribhoomicom) October 1, 2019
भाजपा ने सिरसा से प्रदीप रातुसारिया को उम्मीदवार बनाया है। सिरसा जिले के महामंत्री प्रदीप रातुसारिया को प्रत्याशी बनाए जाने से टिकट की प्रबल दावेदार सुनीता सेतिया उदास हो गईं। सुनीता सेतिया ने भविष्य के फैसले को लेकर मंगलवार शाम समर्थकों के साथ बैठक की। जिसमें समर्थकों को संबोधित करते हुए सुनीता सेतिया रोने लग गईं। सुनिता सेतिया ने कहा कि उनके साथ हर बार धोखा हुआ है। अब वो राजनीति धोखा छोड़ देंगी। 2014 में जब भाजपा से चुनाव लड़ा था तो पार्टी के नेताओं ने ही उन्हें हराने का काम किया। उस वक्त पीछे से वार किया गया। लेकिन इस बार पार्टी ने आगे से वार करते हुए उन्हें टिकट नहीं दिया है।
दूसरी पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव
पूर्व भाजपा प्रत्याशी सिरसा से चुनाव लड़ सकती हैं। सुनीता सेतिया ने दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सुनीता सेतिया मैदान में उतरती हैं। तो भाजपा प्रत्याशी को कितनी कड़ी टक्कर दे पाती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS