Haryana Assembly Election : मतदान केंद्रों पर लग सकते हैं सीसीटीवी कैमरे, दो दिन ड्राई स्टेट रहेगा हरियाणा

Haryana Assembly Election : मतदान केंद्रों पर लग सकते हैं सीसीटीवी कैमरे, दो दिन ड्राई स्टेट रहेगा हरियाणा
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने 9 और 10 अक्टूबर को बैठक की है। जिसमें राजनीतिक दलों ने आपत्तियां और मांग दर्ज करायी हैं। जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने गुरुवार शाम को प्रेसवार्ता की है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से चंडीगढ़ में दो दिवसीय समीक्षा बैठक की गई। 9 और 10 अक्टूबर को बैठक में राजनीतिक पार्टियों, प्रशासन से सुझाव और आपत्तियां ली गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। इसके अलावा मतदान के चलते दो दिन प्रदेश को ड्राई स्टेट करने की भी अपील की है।

चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने गुरुवार शाम प्रेसवार्ता की। इस दौरान राजनीतिक दल और प्रशासन से मिले सुझाव-आपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिसके बाद अब हम अब स्पष्ट जवाब देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करने की मांग की है। जिसके बाद अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने की मांग की है। इसके अलावा मतदान से 48 घंटे पहले प्रदेश को ड्राइ स्टेट घोषित करने के लिए कहा है। एक दिन तो ड्राई स्टेट रहता है, हो सकता है दो दिन कर दें। इसके अलावा पार्टियों ने जाति-धर्म के खिलाफ वोट मांगने पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके अलावा प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों को रुकवाने के लिए कहा है। ऐसे में जो आचार संहिता लगने के बाद कोई कार्य शुरू हुए हैं तो उनकी जांच की जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story