सीएम मनोहर लाल ने कहा अशोक तंवर को भाजपा में नहीं करेंगे शामिल

सीएम मनोहर लाल ने कहा अशोक तंवर को भाजपा में नहीं करेंगे शामिल
X
सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar ) ने अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के भाजपा (BJP) में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है। इससे पहले चुनावी मौसम (Haryana Assembly Elections) में उनके कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देने के बाद ऐसी अफवाहें चल रहीं थी कि वह भाजपा (BJP) का दामन थाम सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) से ठीक पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच अशोक तंवर (Ashok Tanwar) के भाजपा (BJP) में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं। लेकिन हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar ) ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।

करनाल (Karnal) में मीडिया से बातचीत करते हुए तंवर के भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही अफवाहों को बेबुनियाद बताया। सीएम खट्टर ने कहा कि हम तंवर को भाजपा में नहीं शामिल करेंगे। अगर भाजपा ने उनको आमंत्रित किया होता तो वह अब तक पार्टी में शामिल हो चुके होते।

सीएम खट्टर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि तंवर का आरोप है कि पार्टी ने टिकटों की बिक्री की है। जो कि कांग्रेस पार्टी का चरित्र बताता है। भाजपा सिर्फ ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करती है जिनका रिकार्ड साफ सुधरा रहा हो। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता हों या कार्यकर्ता इनका एक दूसरे पर कोई विश्वास नहीं है। इसी कारण आज पार्टी की बुरी स्थिति हुई है।

बता दें कि चुनाव से पहले शनिवार को हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने आंतरिक विवादों के चलते कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह पार्टी के अन्य पदों से भी इस्तीफा दे चुके हैं। जिसके बाद ऐसी अटकले लगाई जा रही थीं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story