भाजपा से टिकट कटने पर रोने लगे उद्योग मंत्री विपुल गोयल, समर्थकों के भी नहीं रुके आंसू Watch Video

भाजपा से टिकट कटने पर रोने लगे उद्योग मंत्री विपुल गोयल, समर्थकों के भी नहीं रुके आंसू Watch Video
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मंत्रियों समेत 12 विधायकों को टिकट नहीं दिया है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया। ऐसे में जब उदास विपुल गोयल समर्थकों के बीच रोने लग गए।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट नहीं दिए जाने से कई दिग्गज नेता उदास हैं। समर्थकों के बीच पहुंचने पर नेताओं के आंसू नहीं थम रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से उदास उद्योग मंत्री विपुल गोयल मंच पर ही गुरुवार को रोने लग गए। उद्योग मंत्री को भावुक देख विपुल गोयल के समर्थक भी आंसुओं को नहीं रोक सके।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से फरीदाबाद सीट पर नरेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि उद्योग मंत्री विपुल गोयल का टिकट काट दिया गया है। जिसके बाद उद्योग मंत्री विपुल गोयल, बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के समर्थन में छोटी सभा करने पहुंचे। विपुल गोयल ने नरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बरकरार रखने की अपील की। इस दौरान विपुल गोयल भावुक हो गए और रोने लगे।

इससे पहले विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र गुप्ता का समर्थन करने की अपील की। विपुल गोयल की अपील के बाद पीछे खड़े समर्थक रोने लग गए। आंसू नहीं रोक पाने के बाद समर्थक विपुल गोयल के समर्थन में नारेबाजी करने लग गए। जिन्हें उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने शांत किया।

भूख हड़ताल पर बैठ चुकी हैं महिलाएं

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का टिकट कटने के बाद महिलाएं भूख हड़ताल पर बैठ चुकी हैं। भाजपा पर टिकट का दबाव बनाने के लिए विपुल गोयल कार्यालय पर महिलाओं ने भूख हड़ताल की थी। जिसमें से एक महिला की तबियत बुधवार देर रात बिगड़ गई थी। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सुनीता सेतिया भी लगीं थी रोने

भाजपा की सिरसा से 2014 में उम्मीदवार रहीं सुनीता सेतिया को भी 2014 में टिकट नहीं दिया गया था। जिसके बाद पिछले दिनों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। उस दौरान सुनीता सेतिया मंच पर रोने लग गईं थी। उस दौरान उन्होंने भाजपा पर हर बार धोखा देने का आरोप लगाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story