इनेलो ने नॉमिनेशन के अंतिम दिन जारी की दूसरी सूची, 17 प्रत्याशियों को दिए टिकट

इनेलो ने नॉमिनेशन के अंतिम दिन जारी की दूसरी सूची, 17 प्रत्याशियों को दिए टिकट
X
इंडियन नेशनल लोकदल (Indian National Lokdal) की तरफ से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई। नामांकन के अंतिम दिन 17 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। साढौरा विधानसभा सीट से सुषमा चौधरी को टिकट दिया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। प्रदेश की 17 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा दूसरी सूची में की गई है। जिसके बाद इनेलो ने कुल 81 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। जबकि 9 सीटें शिरोमणी अकाली दल के खाते में गई हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो और अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जिसके बाद इनेलो ने 2 अक्टूबर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। प्रदेश की 64 विधानसभाओं में प्रत्याशियों को टिकट दिए थे। इसके बाद अब नॉमिनेशन के अंतिम दिन दोपहर में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें कुल 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस तरह से इनेलो ने विधानसभा में 81 उम्मीदवार उतारे हैं।

जजपा का असर देखने को मिला

दो टुकड़े होने के बाद इनेलो पहली बार विधानसभा चुनावों में उतर रही है। ऐसे में इनेलो से टूटकर बनी जननायक जनता पार्टी का असर देखने को मिल रहा है। इनेलो को चुनाव जीतना तो दूर प्रत्याशी उतारने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब विधानसभा चुनावों के परिणाम इनेलो का अस्तित्व तय करेंगे।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story