Haryana Assembly Election : कांग्रेस के लिए राहत की खबर, 13 अक्टूबर से प्रचार करेंगे राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनावों में अलग-अलग पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने पूरी जान झोंक दी है। जबकि कांग्रेस के स्टार प्रचारक अभी जमीन से दूर हैं। कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार को गति मतदान के अंतिम सप्ताह में दी जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अक्टूबर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। हरियाणा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 14 अक्टूबर को बैठक करेंगे।
हरियाणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण से राहुल गांधी नाराज चल रहे हैं। टिकट वितरण से खफा होकर चुनाव प्रचार शुरू होने से ठीक पहले विदेश यात्रा पर चले गए थे। लेकिन अब गुरुवार को लौट आए हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर बैठक करेंगे। 13 और 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र में बैठक की जाएगी।
दूसरी तरफ हरियाणा में चुनाव तैयारियों को लेकर 14 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि जन सभाओं को संबोधित करने के संबंध में अभी तक कांग्रेस ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी दोनों राज्यों में 20 जन सभाओं को संबोधित कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS