Haryana Election: सीएम खट्टर बोले- भाजपा कहती है 'भारत माता की जय', कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता

Haryana Election: सीएम खट्टर बोले- भाजपा कहती है भारत माता की जय, कांग्रेसियों को सोनिया में दिखती है माता
X
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु (Capt Abhimanyu) के नामांकन अवसर पर अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश औद्योगिक दृष्टि से देश में 14वें स्थान पर था, और अब प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

मां के नाम पर भाजपा वालों को जहां भारत माता याद आती है, वहीं कांग्रेसियों को सोनिया (Sonia Gandhi) माता। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु (Capt.Abhimanyu) के नामांकन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) की विचारधारा हरियाणा के सवा दो करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने की रही है, जबकि कांग्रेसी स्वयं हित के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देश के हित के लिए भाजपा (BJP) को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएं।

भाई भतीजावाद से हटकर सरकार ने किया काम

अनाज मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अगले पांच वर्ष के लिए भी हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार चुनने जा रही है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है कि हमारी सरकार ने भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद से परे हटकर ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से सारे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौकरियों के अतिरक्ति विकास कार्यों में भी साफ सुथरा कार्य किया, जिसे प्रदेश की जनता ने स्वीकार किया है। पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली, नहरी पानी एवं पेयजल आदि की अनेक योजनाओं के लिए कार्य किए गए। फसलों के न्यूनतम मूल्य नर्धिारित किए गए।

शुद्ध पेयजल पर खर्च किए जाएंगे एक हजार करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश औद्योगिक दृष्टि से देश में 14वें स्थान पर था, और अब प्रदेश तीसरे स्थान पर है। भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हम शीघ्र ही प्रदेश को प्रथम स्थान पर लेकर आएंगे। पांच साल में प्रदेश का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 120 हजार करोड़ कर दिया गया। हर रसोई में शुद्ध पेयजल देने के लिए एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रो. रामभगत शर्मा

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, इनके अतिरक्ति ऋषिकांत शर्मा, जीवनसिंह खांडेवाला तथा कपूर सिंह पूनिया आदि ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। जनसभा के बाद एक विशाल जुलुस के रुप में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ जाकर कैप्टन अभिमन्यु ने नामांकन किया।

हरियाणा में चल रही भाजपा की लहर

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बाल्यान ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा की लहर चल रही है। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भाजपा में लाने का श्रेय कैप्टन अभिमन्यु को जाता है, इसके लिए वे उनके आभारी हैं। इस अवसर पर जनसभा को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह बरवाला, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, उतर प्रदेश के छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सुशील खर्ब, शशी ढाका, बिजेंद्र लोहान तथा मंदीप मलिक ने भी संबोधित किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story