Haryana Assembly Election : हरियाणा में 1100 से अधिक उम्मीदवारों ने किया आवेदन, कैथल से 23 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) को लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 90 सीटों पर चुनावों को लेकर 4 अक्टूबर शाम तीन बजे तक प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। 90 सीटों पर 1100 से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। कैथल की सीट से चुनाव लड़ने के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू हुई थी। जिसके बाद 4 अक्टूबर को शाम तीन बजे प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा से मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक 1100 से अधिक प्रत्याशियों की तरफ से नामांकन किया गया है। इस तरह एक सीट पर 12 से अधिक औसतन उम्मीदवार होंगे। कैथल से 23 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। यदि किसी भी प्रत्याशी का पर्चा निरस्त-वापस नहीं होता है तो 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूंडरी से 19 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है।
सात अक्टूबर तक ले सकते हैं पर्चा वापस
हरियाणा विधानसभा चुनावों को 7 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। इसके बाद नामांकन में दिए गए दस्तावेजों की जांच कर वैध और निरस्त किए जाएंगे। जिसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य शुरू होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को सभी सीटों पर एक साथ मतदान होगा। 24 अक्टूबर को मतों की गणना कर परिणाम जारी किए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS