जल्द एक दूजे के हो जाएंगे बजरंग व संगीता

जल्द एक दूजे के हो जाएंगे बजरंग व संगीता
X
ओलंपिक के टलने से शादी का फैसला लिया, लाकडाउन के बाद शादी की नई तारीख करेंगे निर्धारित।

सोनीपत। पहलवान बजरंग पुनिया एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान संगीता फौगाट जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बजरंग पुनिया एवं संगीता फौगाट ने ओलंपिक के बाद शादी करने की बात कही थी। लेकिन ओलंपिक के टलने से शादी का फैसला लिया है। बजरंग पुनिया के भाई हरेन्द्र पुनिया व संगीता के पिता महाबीर फौगाट ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा शादी नवंबर-दिसंबर के बीच होगी।

लॉक डाउन के बाद शादी की तारीख का फैसला

कोरोना संक्रमण के चलते अभी देश भर में लाकडाउन है इसलिए शादी की नई तारीख का फैसला बाद में किया जाएगा। द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महाबीर सिंह फौगाट ने बताया कि यह शादी नवंबर व दिसंबर के बीच कोई बेहतर तिथि को देखकर की जाएगी।इससे पहले विनेश फौगाट की शादी सोमबीर के साथ तथा गीता फौगाट की शादी पवन सरोहा के साथ हुई है, अब संगीता भी सोनीपत के बजरंग पुनिया के साथ विवाह बंधन में बंधेगी।

Tags

Next Story