पेड़ों पर चमगादड़ों ने बनाया बसेरा, दहशत में हैं यमुनानगरवासी

पेड़ों पर चमगादड़ों ने बनाया बसेरा, दहशत में हैं यमुनानगरवासी
X
यमुनानगर के जगाधरी-अंबाला मार्ग पर खड़े वृक्षों पर पर सैकड़ों चमगादड़ों ने अपना बसेरा बना लिया इससे लोगों में दहशत का माहौल है वे चमगादड़ों के जमावड़े को देखकर घरों में घुस गए। वहीं प्रशासन ने लोगों से कहा कहा घबराने की जरूरत नहीं है।

हरिभूमि न्यूज। यमुनानगर। विश्व भर में चमगादड़ों से कोरोना वायरस के होने का कारण बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर यमुनानगर के लोग भी शनिवार को उस समय खौफजदा हो उठे, जब उन्हें जगाधरी-अंबाला मार्ग के किनारे खड़े सफेदे के वृक्षों पर सैकड़ों चमगादड़ों का बसेरा दिखाई दिया। वृक्षों पर चमगादड़ों के जमावड़े को देखकर लोग घरों में घुस गए और प्रशासन से चमगादड़ों पर अंकुश लगाए जाने की मांग करने लगे। लोगों में चमगादड़ों की दहशत बढ़ती देख प्रशासन ने उन्हें चमगादड़ों से नहीं घबराए जाने का आश्वासन दिया है।

शनिवार सुबह कुछ लोग जगाधरी-अंबाला मार्ग पर सैर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर जगाधरी के नजदीक खड़े वृक्षों पर सैंकड़ो चमगादड़ों का बसेरा दिखाई दिया। जिससे वह घबरा उठे और प्रशासन व अन्य लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते की कुछ लोग मार्ग पर चमगादड़ों को देखने पहुंच गए, मगर आसपास के रिहायशी इलाके के लोग अपने घरों में दुबक गए।

आलम यह रहा कि दिनभर लोग अपने घरों की छतों पर भी नहीं गए। स्थानीय निवासी सचिन, बलदेव, मोहित, सतीश व राकेश आदि का कहना है कि चमगादड़ों के अचानक वृक्षों पर बसेरा करने से लोग उनसे खौफजदा हो गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना का संकट चीन से शुरु हुआ। इस दौरान बताया गया कि चीन में कोरोना वायरस चमगादड़ों से फैला है। इसी बात को लेकर लोग चमगादड़ों को देखकर घबरा गए हैं। लेकिन देश भर में अभी तक चमगादड़ों से कोरोना वायरस फैलने का एक भी मामला नहीं आया है।

चमगादड़ों से नहीं घबराएं लोग

जगाधरी के एसडीएम दर्शन लाल बिश्नौई ने कहा कि चमगादड़ जीव जंतु हैं। यह कभी भी विचरण करते रहते हैं। इनसे लोगों को घबराना नहीं चाहिए। उनका कहना है कि चमगादड़ों से कोरोना वायरस के फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इन चमगादड़ों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कार्रवाई करेगी।

Tags

Next Story