Haryana Election 2019: पी चिदंबरम, भूपेंद्र हुड्डा, चौटाला को भाजपा कर देगी माफ, यदि नेता कर दें ये काम

जन आशीर्वाद यात्रा ((Jan Aashirwad Yatra) के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने कांग्रेस (Congress), इनेलो (Inld) के ऊपर जमकर हमला कर रहे हैं। झज्जर में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पी चिंदबरम, भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Ex Cm Om Prakash Chautala) के भ्रष्टाचार को माफ किए जाने का प्रस्ताव दिया। लेकिन इसके एवज में जनता को भ्रष्टाचार की राशि लौटाने को कहा।
हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Election 2019) से पहले जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मनोहर लाल ने झज्जर में विपक्ष के नेताओं के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के पी चिदंबरम (P Chidambaram) से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला के ऊपर निशाना साधा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन नेताओं ने जनता का पैसा खाया है। अगर वो पैसा लौटा देते हैं तो हम उन्हें माफ कर देंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम उन्हें माफ करने के साथ कोर्ट में निवेदन करेंगे कि उन्हें छोड़ दिया जाए। क्योंकि भ्रष्टाचार का पैसा उन्होंने लौटा दिया है। लेकिन ये कोर्ट का फैसला है कि उन्हें वो माफ करती है या नहीं।
विपक्ष का Aim अपने घर भरना और इसके लिए Game करना ही उनका लक्ष्य था था लेकिन हमारा Aim आवाम की सेवा करना और इसके लिए नई व्यवस्था बनाना ये हमारा Game है - सीएम @mlkhattar #JanAashirwadYatra , झुण्डसराय#FirEkBaarImaandarSarkaar pic.twitter.com/RUlZb5wlbT
— Jan Aashirwad Yatra (@JanAashirwad) August 27, 2019
प्रदेश के कई नेता जाने वाले हैं जेल
आरएसएस के प्रचारक रहे मनोहर लाल ने कहा कि यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम जेल जा चुके हैं। उनके पीछे-पीछे प्रदेश के कई नेता अभी जेल जाने वाले हैं। जेल जाने का नंबर आने के बाद अब ये भ्रष्टाचारी नेता घबराए हुए हैं। जींद उपचुनाव में उन्हें रोकने की कोशिश की गई। लेकिन उनका भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहा।
भ्रष्टाचारियों से पैसा लूंगा वापस
मनोहर लाल ने कहा कि पहले पांच साल में ना खाया न किसी को खाने दिया। जनता एक बार और उनका लाइसेंस रिन्यू कर दे। जिन्होंने पहले पैसा खाया हुआ है उसे भी वापस ले लूंगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS