हरियाणा : सूरजपाल अम्मू का विवादित बयान, बोले सोनिया गांधी 'गांधी' नहीं हैं

हरियाणा : सूरजपाल अम्मू का विवादित बयान, बोले सोनिया गांधी गांधी नहीं हैं
X
सोहना में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें रैली के दौरान बीजेपी प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने गांधी परिवार भड़काऊ बयान दिया है।

हरियाणा के सोहना में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें हरियाणा के बीजपी प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

अम्मू ने गांधी परिवार पर विवादित टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सोनिया गांधी, गांधी नहीं है और राहुल गांधी गांधी नहीं, बल्कि राहुल खान गांधी है। ये दोनों मुस्लिम परिवार के लोग है। वहीं दोनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों सीएए को लेकर लोगों के बीच हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं।

जबकि सीएए और एनआरसी देश के हित में है। यह ही नहीं नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी तीखे तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि नेहरू ने पाकिस्तान को बनाया है, जबकि इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश को बनाया है। सूरज पाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि गऊ माता की हत्या करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story