मुर्शिदाबाद में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या पर गरमायी राजनीति , भाजपा ने साधा ममता सरकार पर निशाना

मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में आरएसएस कार्यकर्ता (RSS Worker) की परिवार सहित बेरहमी से हुई हत्या के बाद अब मामले पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा (BJP) के कई बड़े नेताओं ने ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) सरकार को इसके लिए कटघरे में खड़ा कर दिया है। हरियाणा से भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjit Singh) ने मामले की तुरंत जांच की मांग की है। राव इंद्रजीत ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद कहा कि इस खौफनाक मर्डर में ममता सरकार को तुरंत जांच करवानी चाहिए। और इसके पीछे जिसका भी हाथ है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार से यह भी पता करने की मांग की। कि क्या हत्या सिर्फ इस वजह से हुई कि मृतक आरएसएस से जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो मामला बहुत ही गंभीर है।
ममता सरकार में जंगलराज- राहुल सिन्हा
भाजपा पश्चिम बंगाल के नेता राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ममता सरकार पर पूरी तरह से विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश में लॉ एंड आर्डर संभालने में फेल हो चुकी हैं। पूरी तरह से बंगाल में जंगलराज है सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदारी लेते हुए पद इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुलिस मामले में मृतक परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। उधर, हत्याकांड की जांच अब सीबीआई से कराए जाने की मांग उठने लगी है।
क्या था मामला
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की उसकी पत्नी और बेटे सहित हत्या कर दी थी। पेशे से स्कूल शिक्षक आरएसएस कार्यकर्ता की पहचान बंधु प्रकाश पाल के रूप में की गई थी। उनकी पत्नी का नाम ब्यूटी पाल था और उनके 8 साल के बेटे का नाम आनंद था। मिली जानकारी के अनुसार ब्यूटी पाल गर्भवती थी। परिवार मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में रहता था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक बंधु प्रकाश पाल उनकी पत्नी ब्यूटी और बेटे आनंद का शव मुर्शिदाबाद जिले के जीयनगंज इलाके में उनके घर में खून से लथपथ मिला। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने विजयादशमी के दिन पूजा पंडाल में पाल परिवार का नहीं देखा। जिसके बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचे तो दरवाजा बंद पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो खौफनाक मंदर देखने को मिली और तीनों के खून से लथपथ शव मिले। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पाल परिवार जियानगंज में करीब 6 साल से रह रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS