बीमार बॉक्सर डिंको सिंह के लिए बॉक्सर विजेंद्र और मनोज ने छेड़ी मुहिम

रोहतक। अपने साथी के इलाज के लिए हरियाणा के दो बॉक्सर विजेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने व्हाट्सअप के माध्यम से मुहिम छेडी हुई है। बॉक्सर डिंको सिंह को कैंसर है और लॉकडाडन के चलते उनकी कीमोथैरेपी भी नहीं हो रही है। इसकी जानकारी मिलने पर बॉक्सर विजेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने डिंको सिंह की मदद के लिए व्हाट्सअप पर एक ग्रुप बनाया मदद करने का फैसला किया। हममें है दम नाम के व्हाट्सअप ग्रुप में बॉक्सर मनोज कुमार ने पहले डिंको सिंह की बीमारी और सारे हालात की जानकारी देकर मदद की अपील की। सबसे पहले विजेंद्र सिंह ने उसमें हजार का योगदान दिया इसके बाद दूसरे बॉक्सर और कोच भी मदद के लिए आगे आए हैं।
इक्ट्ठा की गई सारी राशि सीधे डिंको सिंह के खाते में जा रही है। अब तक एक लाख रुपये ज्यादा इक्ट्ठे किए जा चुके हैं। विजेंद्र सिंह ने कहा कि डिंको बॉक्सिंक का हीरो है और ये हमारी उनके लिए छोटी सी कोशिश है। बॉकसर विजेंद्र ने कहा कि यह हमारा फर्ज है, हम सब योगदान देंगे चाहे छोटा हो या बडा। मकसद एक ही है डिंको के साथ खडा होना।
डिंकों सिहं ने बैंकाक में 1998 एशियाई खेलों में गोल्ड मैडल जीता था। सरकार उन्हें अर्जुन अवार्ड और पदम पुरस्कार से भी सम्मानित कर चुकी है। डिंको सिंह के कैंसर का इलाज दिल्ली में चलेगा और 25 अप्रैल को उन्हें दिल्ली लाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS