Hisar में चने की खरीद में गोलमाल, किसानों ने किया विरोध

Hisar में चने की खरीद में गोलमाल, किसानों ने किया विरोध
X
हिसार में हैफेड (Hafed) द्वारा खरीद किए जा रहे चने की भर्ती में किसानों का 50 किलोग्राम की बजाय 55 किलोग्राम तक चना तोला गया। किसानों द्वारा विरोध किए जाने पर एसडीएम और मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मंडी में दौरा किया।

हिसार। हिसार में चने की सरकारी खरीद में किसानों (Farmers) के साथ गोलमाल किए जाने का मामला सामने आया है। हैफेड (Hafed) द्वारा खरीद किए जा रहे चने की भर्ती में किसानों का 50 किलोग्राम की बजाय 55 किलोग्राम तक चना तोला गया था। किसानों द्वारा विरोध (against) किए जाने पर एसडीएम और मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मंडी में दौरा किया।

किसानों ने बताया कि चना खरीद में हैफेड द्वारा भारी गोलमाल किया जा रहा है। कई किसानों का चना नमी बताकर खरीद नहीं किया जा रहा। जो चना खरीदा है उसकी तुलाई में भारी गड़बड़ी की जा रही है। किसानों का 5 किलोग्राम तक चना ज्यादा तो लिया गया है। अधिकारियों के सामने पैक किए गए बोरी को तोलकर भी किसानों ने दिखाया जिसमें 50 की बजाय 55 किलोग्राम चना था। वहीं किसानों का कहना है कि हेराफेरी करने वालों पर मामला दर्ज किया जाए। किसानों की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया फिलहाल एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।

चना खरीद में हैफेड द्वारा गोलमाल किया जा रहा है। किसान का 5 किलोग्राम तक ज्यादा चना तोला गया है।- दिलबाग सिंह हुड्डा प्रदेश महासचिव भाकियू

चना खरीद को लेकर किसानों की शिकायत मिली है। अधिकारियों ने मौका निरीक्षण किया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।- महावीर जांगड़ा चेयरमैन मार्केट कमेटी

Tags

Next Story