बुलेट बाइक का कटा 12 हजार रुपये का चालान, तोड़ा था ये ट्रैफिक नियम

बुलेट बाइक का कटा 12 हजार रुपये का चालान, तोड़ा था ये ट्रैफिक नियम
X
पुलिस ने शनिवार को भी वाहनों की चेेकिंग के लिए जोरशोर से अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट बाइक का 12 हजार रुपये का चालान किया है जबकि दूसरे वाहन का 22 हजार का चालान किया गया है।

हरिभूमि न्यूज. रोहतक। पुलिस ने शनिवार को भी वाहनों की चेेकिंग के लिए जोरशोर से अभियान चलाया। इस दौरान एक बुलेट बाइक का 12 हजार रुपये का चालान किया है जबकि दूसरे वाहन का 22 हजार का चालान किया गया है। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को रोककर उन्हें जागरूक किया गया। कई महिलाओं के चालान भी किए गए।

टीम ने सुबह नौ बजे अभियान शुरू कर दिया। एसएचओ आर्य नगर वेद प्रकाश की टीम ने डीएलएफ कालोनी समेत रेस्ट हाउस, आर्य नगर में वाहनों की चेकिंग कर चालान किए। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों ने बिना हेलमेट स्कूटी चलाने वाली महिलाओं को रोककर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कई स्कूटी के चालान भी किए गए। इस दौरान दूसरी टीम ने डीएलएफ कालोनी में बुलेेट बाइक का 12 हजार का चालान किया। जिस पर तीन किशोर सवार थेे। दूसरे वाहन मालिक द्वारा वाहन छोड़कर चले जाने पर उसका 22 हजार का चालान किया गया है। इसके अलावा सोेनीपत स्टैंड, शीला बाईपास, दिल्ली बाईपास पर भी वाहनों के चालान किए गए।

दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोेपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले के अनुसार, 13 मार्च को थाना क्षेत्र की महिला की शिकायत मिलने पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। पीड़िता के न्यायालय में 164 सीआरपीसी के बयान करवाए गए। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपितोें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सुनील निवासी गांव कठवाड़ा जिला रोहतक का रहने वाला है जोशहर में ऑटो रिक्शा चलाता है। उसका साथी सचिन निवासी नसीरपुर का रहने वाला है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन दोनाेें को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Tags

Next Story