बुलेट बाइक सवार ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, कटा साढ़े 32 हजार का चालान

X
By - Haribhoomi |21 March 2020 11:27 AM IST
बुलेट बाइक द्वारा पटाखे चलाकर राहगीरों को परेशान करने पर पुलिस ने शुक्रवार को जोरशोर से अभियान चलाया। मॉडल टाउन पुलिस ने दो बुलेट बाइकों के चालान किए।
हरिभूमि न्यूज. रोहतक। बुलेट बाइक द्वारा पटाखे चलाकर राहगीरों को परेशान करने पर पुलिस ने शुक्रवार को जोरशोर से अभियान चलाया। मॉडल टाउन पुलिस ने दो बुलेट बाइकों के चालान किए। मॉडल टाउन चौकी के प्रभारी एसआई बीर सिंह ने दिनभर चैकिंग अभियान चलाया। उन्होंने पांच बाइकों के चालान किए। दो बाइकों को साइलेंसर बदलवाने समेत अन्य कागजात न होने पर चालान किए गए। एक बुलेट बाइक पर 25 हजार का जुुर्माना लगाया गया है। जबकि दूसरी बाइक के चालक पर साढ़े 32 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया भविष्य में भी जोरशोर से अभियान चलाया जाएगा।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS