हरियाणा से प्रवासियों को उनके राज्यों में भेजने के लिए बसें शुरू, एक हजार बसों का किया इंतजाम

काेरोना के खिलाफ जंग के बीच मजदूर हरियाणा, दिल्ली ओर एनसीआर से पलायन कर रहे हैं। इससे दिल्ली और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहाैल पैदा हाे गया है। हरियाणा सरकार इस हालात में मदद का हाथ बढ़ाया है। सरकार ने पलायन कर रहे मजदूरों व उनके परिवार को उनके राज्यों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 1000 बसें भेजी हैं। ये बसें पलायन कर रहे बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके राज्य तक मुफ्त में पहुंचाएंगी।
हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज की 1000 बसें रविवार को दिल्ली भेजीं। ये बसें दिल्ली से दिल्ली से मजदूरों को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश जाएगी। ये बसें पलायन कर रहे मजदूरों को उनके शहरों में छोड़कर वापस आएगी। हरियाणा रोडवेज की जींद डिपो ने करीब 36 बसें दिल्ली के लिए रवाना कीं, तो करनाल से हरियाणा रोडवेज की 10 बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस आपदा जैसी हालत में हरियाणा सरकार पूरी तरह अपने दायित्व का पालन करेगी और पलायन करने वाले मजदूरों की इंसानियत के आधार पर मदद करने का वचनबद्ध है। हरियाणा रोडवेज़ ने दूसरे राज्यों के लोगों को अपने गन्तव्य जाने के लिए नि:शुल्क बसें उपलब्ध करवाई है।
हरियाणा मूल के लोगों की गांव वापसी पर सरकार चिंतित
दूसरी ओर, दूसरे राज्यों में काम करने वाले हरियाणा मूल के लोगों खासकर मजदूरों की गांवों में वापसी से सरकार चिंतित है। राज्य सरकार ने ऐसे तमाम मजदूरों, श्रमिकों व कर्मचारियों का ब्योरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। विदेशों से, दूसरे राज्यों या शहरों से पिछले 15 दिनों में गांवों में आने वाले व्यक्तियों के बारे में जिला मुख्यालय पर सूचित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
अंबाला में एक केस मिला
अम्बाला। अब प्रदेश को सबसे सुरक्षित जिला अंबाला में भी पहला केस शनिवार देर रात को पॉजिटिव पाया गया। पंजाब में पटियाला के राम नगर निवासी 21 वर्षीय युवक जो कुछ दिन पूर्व नेपाल से दिल्ली होते हुए लोगों से लिफ्ट मांगते हुए अंबाला पहुंचा था। वह संक्रमित मिला है। युवक को अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS