मुख्य़मंत्री मनोहर लाल की यात्रा को आशीर्वाद देंगे प्रधानमंत्री मोदी, विजय संकल्प यात्रा कर बनाएंगे सीएम

मुख्य़मंत्री मनोहर लाल की यात्रा को आशीर्वाद देंगे प्रधानमंत्री मोदी, विजय संकल्प यात्रा कर बनाएंगे सीएम
X
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Cm Manohar Lal ) की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा (jan Ashirvad yatra) निकाली जा रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम दिन 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) मनोहर लाल खट्टर के लिए रैली करेंगे।

हरियाणा में विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) चुनाव होने हैं। प्रदेश की सारी पार्टियां लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में जुट गई हैं। सत्ताधारी भाजपा इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के निकालकर लोगों के बीच पहुंच रही है। 18 अगस्त से शुरू हुई इस यात्रा का समापन 8 सितंबर को रोहतक में होगा। जिस दिन इस यात्रा का समापन होगा उसी दिन रोहतक में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की विजय संकल्प रैली (Vijay Sankalp Rally) करेंगे। मनोहर लाल की यात्रा के अंतिम दिन प्रधानमंत्री रैली करेंगे। जिसके जरिए मनोहर लाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद देंगे।


भाजपा इस रैली के साथ ही प्रदेश में चुनावी अभियान में तेजी लाएगी।

विजय संकल्प रैली की तैयारियां शुरू

पार्टी इन दिनों विजय संकल्प रैली की तैयारियों में जुट गई है। हरियाणा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Brala) ने तो तैयारियों के लिए दो चरण में बैठक करने का भी फैसला कर लिया।

रैलियों में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, अधिक से अधिक लोग पीएम मोदी को सुनने वहां पहुंचे इसके लिए रोहतक के जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों से भी बैठक करने की तैयारी चल रही है। पार्टी इस रैली को शानदार बनाना चाहती है।


गौरतलब है कि पार्टी इस बार '75 पार' के के नारे के साथ चुनाव लड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को सरकार की नीतियों पर भरोसा है। उनका मानना है कि जनता सरकार के कामों से बेहद संतुष्ट है। प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

भाजपा को चुनौती देने के लिए सियासी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस (Congress) और इनेलो(INLD) अभी अपनी ही पार्टियों के अन्दर की चुनौती से निपटने में लगे हैं। वहीं जन नायक जनता दल, आम आदमी पार्टी और बसपा गठबंधन की कोशिशों में लगे हुए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story