हरियाणा चुनाव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही ऐसी बात की हर कोई हुआ गदगद

हरियाणा चुनाव: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही ऐसी बात की हर कोई हुआ गदगद
X
हरियाणा विधानसभा (Haryana Election 2019) चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल Cm Manohar Lal) की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) निकाली जा रही है। 18 अगस्त से चल रही यात्रा गुरुवार को मेवात पहुंची। जहां पर मुसलमानों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दिया है।

हरियाणा चुनाव (Haryana Election 2019) से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) जनता को पांच साल के कार्य का हिसाब दे रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) के दसवें दिन मुख्यमंत्री पुन्हाना की अनाज मंडी में पहुंचे।



यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में मुसलमानों को देखकर कहा कि देश के विभाजन के बाद नूह-मेवात जिले के लोगों ने इस मिट्टी के साथ रहना स्वीकार किया और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की। 1947 में देश के विभाजन के बाद भी मेवात के लोगों ने अपने वतन में रहकर ये साबित कर दिया की वतन हमारी मां है।मेव मादरे-वतन से मेव प्यार करते हैं।

मुस्लिम-हिंदुओं के बीच अमन कायम करने के लिए मनोहर लाल ने मेवात जिले के लोगों से अपील की कि अपना भाईचारा सदैव बरकरार रखें। विकास का जिम्मा हम पर छोड़ दें हम उसमे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेवात के पूरे इलाके को केएमपी (KMP) का सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि इंडस्ट्री आएगी। इसके साथ ही 90 हजार करोड़ से बनने वाला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जन्नत के द्वार देगा। इसके चलते इस इलाके का खूब विकास होगा

गांव में बैठने लगे एसडीएम

इस दौरान भाजपा सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पुन्हाना को उपमंडल का दर्जा दिया गया। अब आपके गांव में एसडीएम बैठने लगे हैं।

नूंह में मलबा चौक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें उनकी शिक्षा बेहद जरूरी हैष। उच्च शिक्षित होंगे तो वो रोजगार करने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनेंगे। आप लोगों ने इस यात्रा को इतना सम्मान और प्यार दिया उसके लिए शुक्रगुजार हूं।-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story