कुरूक्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर- मनोहर लाल

कुरूक्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा भारत माता का मंदिर- मनोहर लाल
X
मुख्यमंत्री अर्न्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के श्रीमद्भागवत सभागार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का शाश्वत दर्शन एवं सार्वभूमिक कल्याण विषय पर अर्न्तराष्ट्रीय विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए कर्म के सिद्घांत को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने न केवल देश में बल्कि पिछले 4 वर्षों से विश्व के कौने-कौने में पहुंचाने की पहल करने के बाद अब उन्होंने कुरूक्षेत्र को दिव्य कुरूक्षेत्र को भव्य कुरूक्षेत्र बनाने की घोषणा की है इसके लिए कुरूक्षेत्र में पांच एकड़ भूमि पर भारत माता का मंदिर बनाया जाएगा।

इससे कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री अर्न्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के श्रीमद्भागवत सभागार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का शाश्वत दर्शन एवं सार्वभूमिक कल्याण विषय पर अर्न्तराष्ट्रीय विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष गीता महोत्सव में किसी न किसी राज्य को भागीदारी राज्य तथा किसी न किसी देश को भागीदारी देश बनाया जाता है। इस वर्ष उत्तराखण्ड भागीदारी राज्य है तो नेपाल भागीदारी देश है। नेपाल के नई दिल्ली में उप उच्चायुक्त श्री भरत कुमार रेकवी ने भी नेपाल में अर्न्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन करने की सहमति व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है संयोग से आज भारत रत्न एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद व स्वतंत्रता संग्राम में सबसे युवा शहीद खुदीराम बोस का जन्मदिवस भी है। उन्होंने कहा कि उद्योग सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत भारतीय तेल निगम ने 8 से 10 करोड़ रूपये की राशि कुरुक्षेत्र के विकास के लिए खर्च करने की सहमति दी है

जिस पर शीघ्र ही समझौते के हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में लगभग 100 से अधिक धर्मशालाएं हैं जिनमें प्रतिदिन 8 से 10 हजार लोग गीता महोत्सव व सूर्यग्रहण के दौरान ठहरते हैं इस कार्य में सहयोग के लिए कई सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यटन विभाग भी एक फाईवस्टार होटल विकसित कर रहा है।

इनफ्राटकच्चर की सुविधाएं अधिक से अधिक हों इसके लिए कुरुक्षेत्र व करनाल के बीच एक हवाई अड्डा बनाने का भी प्रस्ताव विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जियो गीता जैसे संस्थान भी गीता पर शौध करने के लिए भी देश विदेश के गीता मनीषियों को सुविधा उपलब्ध करवा रहा है

इसके लिए गीता मनिषी ज्ञानानंद महाराज का भी विशेष आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरा सिख गुरूओं से भी जुडी हुई है। सिखों के 10 गुरूओं में से 8 गुरू किसी न किसी रूप में कुरुक्षेत्र की धरा पर आए हैं। इस स्मृति को स्थाई बनाने के लिए कुरुक्षेत्र में एक अर्न्तराष्ट्रीय सिख संग्राहलय का निर्माण करवाया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story