जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तारों में उलझकर सुरक्षा कर्मी गिरा

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तारों में उलझकर सुरक्षा कर्मी गिरा
X
हरियाणा चुनावों से पहले जन रथ यात्रा निकाल रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। कालानौर क्षेत्र में उनका रथ तारों की चपेट में आ गया। जिससे सुरक्षा कर्मी राकेश घायल हो गया।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए पांच साल के कामकाज का लोगों को हिसाब दे रहे हैं। जन आशीर्वाद यात्रा के 12वें दिन कालानौर क्षेत्र में मुख्यमंत्री हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। तारों की चपेट में आकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मी राकेश रथ से नीचे गिर पड़ा।

कालानौर क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान तारों को ठीक ऊंचाई पर नहीं किया गया था। रथ यात्रा के ठीक ऊपर तार दिखने पर मुख्यमंत्री ने उसे अपने हाथ से ऊंचा कर दिया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी बचने का इशारा कर दिया। लेकिन सुरक्षा कर्मी राकेश का ध्यान इस तरफ नहीं गया। इसके कारण तार में उलझकर मुख्यमंत्री के रथ से गिर गया।

उसके बाद सुरक्षा कर्मी को पीजीआई रोहतक भेजा गया। जहां पर उपचार के बाद सुरक्षा कर्मी राकेश को छु्टी दे दी गई है। राकेश के भाई विकास ने दावा किया है कि पुलिस की तरफ से मामले में उसके भाई का बयान भी लिया गया है। तब उसने कहा था कि रथ पर था। तारों में उलझकर गिर गया।

बिजली निगम से मांगा जवाब

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बिजली निगम से जवाब मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक बिजली निगम को पहले ही तारों को ऊंचा करने के आदेश दे दिए गए थे। बिजली निगम का भी कहना है कि मुख्यमंत्री के रथ से ऊंचा तारों को कर दिया था। इसके बावजूद तारों में उलझकर सुरक्षा कर्मी के गिरने पर जवाब मांगा गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story