हरियाणा चुनावों से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटियों का किया गया गठन, देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

हरियाणा चुनावों से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, चुनाव कमेटियों का किया गया गठन, देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी
X
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनावों को लेकर कांग्रेस की तरफ से कमेटियों का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस चुनाव कमेटी की कमान प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा को दी गई है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से चुनाव से जुड़ी कमेटियों का गठन कर दिया गया है। जिसमें हरियाणा कांग्रेस से जुड़े 20 बड़े नेताओं को अलग-अलग कमटियों में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष कुमारी शैलजा को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश में चुनावों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हुई है। जिसमें चुनाव समिति से लेकर प्रचार समिति का गठन किया गया है। चुनाव समिति की कमान जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को मिली है। जबकि प्रचार समिति का अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव को बनाया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार कैप्टन अजय यादव का दक्षिण हरियाणा में बड़ा प्रभाव होने पर कमान दी गई है। जबकि प्रचार कमेटी का संयोजक पूर्व विधायक दिलू राम बाजीगर को बनाया है। कमेटी में करीब 25 नेताओं को शामिल किया है।

चुनाव कमेटी में ये नेता शामिल

प्रदेश कांग्रेस की चुनाव कमेटी में प्रत्येक गुट के नेता को शामिल किया गया। ताकि चुनावों में टिकट वितरण को लेकर कोई विवाद न हो। कांग्रेस के प्रदेश चुनाव कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलेजा के अलावा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला,करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, जयपाल सिंह लाली, पूर्व मंत्री एचएस चड्ढा,डॉ. रघुबीर सिंह कादयान, कैप्टन अजय यादव, बजरंग दास गर्ग, विधायक जयबीर बाल्मीकि, महेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, विधायक आनंद सिंह, आफताब अहमद, शादी लाल बतरा को सदस्य बनाया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story