ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर विजेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा कुछ तो मजबूरियां रही होंगी

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर विजेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा कुछ तो मजबूरियां रही होंगी
X
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर हरियाणा कांग्रेस नेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता ही अब पार्टी को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस नेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने इसके ऊपर चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर विजेंद्र सिंह ने कहा है कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी उसकी। वर्ना ऐसी ही घर छोड़ कर नहीं जाता।

कांग्रेस पर खड़े किए सवाल

हरियाणा कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह ने चुप्पी तोड़कर पार्टी पर सवाल खड़े किए हैं। इशारों ही इशारों में पार्टी को इसके ऊपर मंथन करने के लिए कहा है। आखिर कांग्रेस नेता क्यों छोड़कर जा रहे हैं इसकी मजबूरियां समझने के लिए कहा गया है।

22 विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस

मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद राजनीतिक भूचाल आ गया है। कांग्रेस से जुड़े 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सीएम कमलनाथ की सरकार संकट में आ गई है। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान सरकार किसी भी वक्त गिर सकती है।

Tags

Next Story