खट्टर राज में नहीं मिला एससी वर्ग को वजीफा कांग्रेस दिलाएगी : दीपेद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections) से पहले प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। सभी पार्टियां विरोधियों पर हमले का कोई मौका चूकना नहीं चाहती हैं। प्रदेश में विपक्ष ने दलित राजनीति (Dalit Polits) के तार एक बार फिर छेड़ दिए हैं।
हरियाणा कांग्रेस (Congress leader) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेद्र सिंह हुड्डा ( Deepender Singh Hooda) ने शनिवार को खट्टर सरकार (CM Manohar Lal Khattar) पर निशाना साधा। आरोप लगाया हुए कहा कि भाजपा (BJP) सरकार ने दलित बच्चों की वजीफा योजना को बंद कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सरकार के सत्ता में लौटने पर इसे फिर से चालू करने का वादा भी किया।
दीपेद्र सिंह हुड्डा शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए गढ़ी सांपला पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक एससी चौपाल द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर दलितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा राज ने SC वर्ग के गरीब बच्चों की वजीफा योजना बंद की। हमारी सरकार आते ही बच्चों को हर महीने वजीफा दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया।
बता दें कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने है और 24 को वोट काउटिंग के साथ परिणाम घोषित किए जाऐंगे। आगामी चुनाव को देखते सभी पार्टियां जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS