हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस लगा बड़ा झटका, इस नेता ने पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस लगा बड़ा झटका, इस नेता ने पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन
X
हरियाणा में चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस गुटबाजी से नहीं उबर पा रही है। जिसके कारण कांग्रेस के नेता एक-एक कर बीजेपी में जा रहे हैं। अब इस ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

रोहतक। हरियाणा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने भाजपा का दामन थामा। सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के नेतृत्व में शनिवार शाम को भाजपा की सदस्यता ली है।

वहीं ललित मोहन सैनी के साथ कई लोगों भी भाजपा में शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक सैनीपुरा में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके दौरान मंत्री ग्रोवर ने कहा कि केंद्र में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जीत तय है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सभी सदस्य अब नए नहीं पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वे किसी भी समय काम के लिए उनका दरवाजा खटखटा सकते हैं। इस मौके पर सैनी ने कहा कि दोगुनी मेहनत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story