बलात्कार करने वाले दरिंदो के मन में पैदा करना होगा खौफ- कांग्रेस

बलात्कार करने वाले दरिंदो के मन में पैदा करना होगा खौफ- कांग्रेस
X
हैदराबाद में दरिेंदों के हाथों गैंग रेप के बाद मारी गई महिला डाक्टर प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए जिला कांग्रेस द्वारा मानव सेवा संघ में हवन किया गया।

पिछले दिनों हैदराबाद में दरिेंदों के हाथों गैंग रेप के बाद मारी गई महिला डाक्टर प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए जिला कांग्रेस द्वारा मानव सेवा संघ में हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति तथा कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह उपथित थे।

जिला संयोजक भाई त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मिल कर राजनीति से ऊपर उठ कर सैंगर और स्वामी चिन्मयानंद जैसे नेताओं से परहेज करें। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं को दरिंदांे से सुरक्षा दिलवाने के लिए आगे आएं। जिससें दरिंदों के मन में कानून और समाज का खौफ हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना इंच का सीना दिखला कर बलात्कारियों के खिलाफ काठोर कानून बनाएं। युवा कांग्रेस नैत्री सपना राणा नें कहा कि विदेशों की तर्ज पर भारत में भी बलात्कारियों के खिलाफ कठोर कानून बनना चाहिए।

इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, राजेंद्र कौर, सुरिंद्रर कौर, ज्योति चौधरी, परमजीत भारद्वाज, राहित जोशी, श्रवण कुमार, देविंद्र कथूरिया, सतेंद्र गांधी,दयाप्रकाश, अमनदीप कादियान, होशियार सिंह, पंकज गाबा, विनोद शर्मा, रणपाल संधू, जागीर सैनी, अनिल शर्मा, नरेंद्र जोगा, कालीचरण पूनिया, कुलवंत सिंह, जोगिंद्र पांचाल, प्रेम सिंह, परमजीत वाल्मीकि, राजकुमार, राजेंद्र भोला आदि मौजूद रहे।

धरना स्थल पर पहुंच कर दिया समर्थन और दिया साथ

विधायक तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करनाल विधानसभा क्षेत्र की की जा रही उपेक्षा तथा मुख्यमंत्री द्वारा करनाल विधानसभा क्षेत्र को पर्याप्त समय देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय मुल्तानी परिंमंडल के अध्यक्ष प्रो. जोगिंद्र मदान द्वारा दिए जा रहे धरने का समर्थन कांग्रेस के जिला संयोजक तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके त्रिलोचन सिंह ने अपना समर्थन दिया। प्रो. मदान ने भी अपने विचार रखे और बलात्कार की घटना को निंदनीय बताया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story